Newsझारखण्ड

चाईबासा: जनरल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

चाईबासा के बड़ा नीमडीह स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के समीप एक जनरल स्टोर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का खुलासा किया। सदर थाना पुलिस ने 161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दुकान संचालिका संगीता तिवारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान नशे के खिलाफ जारी रहेगा और कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।

 

यह पहली बार नहीं है जब संगीता तिवारी नशे के मामलों में पकड़ी गई हैं। पिछले वर्ष भी वह ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के आरोप में जेल जा चुकी थीं। जेल से बाहर आने के बाद फिर उसी कारोबार में लिप्त पाई गई।

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा नीमडीह के इस जनरल स्टोर में नशे का कारोबार हो रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई, जिसमें संगीता तिवारी 161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ी गई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

सदर थाना पुलिस ने इसे अपने अभियान में बड़ी सफलता बताया और जनता से अपील की कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *