Newsझारखण्ड

चाईबासा के युवा लेखक राणा राय की पुस्तक “लव, रिवेंज & साइबर अटैक” का हुआ प्रकाशन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा शहर के रहने वाले युवा लेखक राणा राय की पहली पुस्तक “लव, रिवेंज & साइबर अटैक” का प्रकाशन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया गया। यह पुस्तक नोशन प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई है और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में यह पुस्तक फ्लिपकार्ट इंडिया सहित अन्य विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विश्व के 152 देशों में उपलब्ध होगी।

 

लेखक राणा राय ने बताया कि इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य पाठकों का मनोरंजन करना है, साथ ही आधुनिक जीवन में छिपे डिजिटल खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। यह पुस्तक सामाजिक कार्यों को समर्पित है और युवाओं को उनके करियर से जुड़े मार्गदर्शन में भी सहायक है। पुस्तक में साइबर सुरक्षा और प्रौद्योगिकी से संबंधित जानकारियां केवल शैक्षिक एवं जागरूकता के उद्देश्य से दी गई हैं। लेखक ने जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया है। यह एक काल्पनिक रचना है।

 

राणा राय पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से शिक्षा, आईटी, सोशल मीडिया और करियर काउंसलिंग के क्षेत्र में बहुआयामी सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी रचना में तकनीकी ज्ञान को वास्तविक जीवन के अनुभवों के साथ जोड़ते हुए कहानी कहने का एक अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। अपनी पहली पुस्तक के माध्यम से वे पाठकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में मौजूद खतरों के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।

 

लेखक से संपर्क के लिए ईमेल rana.rsoft@gmail.com, इंस्टाग्राम @rana_rayran तथा फेसबुक rana4aish पर जुड़ा जा सकता

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *