Newsझारखण्ड

चाईबासा में आम आवाम विकास मोर्चा की अहम बैठक, तीसरे विकल्प पर बनी सहमति

 

चाईबासा जिला मुख्यालय में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को आम आवाम विकास मोर्चा के अध्यक्ष राम नरेश यादव के आह्वान पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजसेवी, बुद्धिजीवी, युवा पीढ़ी के साथी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समान विचारधारा वाले लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में दुर्गा चरण सोरेन, लक्ष्मी नारायण लागुरी, ज्वाला कोड़ाह, सनातन संवैया, गोनो लागुरी, ज्ञानचन्द्र बिरूवा, सालगे मुर्मू, सरोज पाल, विरसा गागराई, इन्द्र देव प्रसाद, जितेन्द्र ठाकुर, हीरा लाल हेम्ब्रम सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

लंबे विचार-विमर्श के बाद सभी वक्ताओं ने झारखंड की राजनीति में “तीसरे विकल्प” पर अपनी सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में झारखंडी सोच पर आधारित, संविधान सम्मत न्याय, समानता, बंधुत्व और मानवता पर आधारित समाज व्यवस्था लाने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब शोषण, अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति का अंत हो।

बैठक में झारखंडी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए तन-मन-धन के साथ-साथ मीडिया को भी आगे आने का आह्वान किया गया।

अध्यक्ष राम नरेश यादव ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के भविष्य को बदलने के लिए सभी को सामूहिक विचार के साथ आगे आना होगा और जरूरत पड़ने पर कुर्बानी देने के लिए भी तैयार रहना होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *