चाईबासा में बड़ा हादसा: पुआल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत
चाईबासा:- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पुआल में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह 11 बजे घटित हुई।
पुलिस के अनुसार, चारों बच्चे पुआल के पुंज में खेल रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बच्चों को बचाने की कोशिश करने वाली एक महिला भी असफल रही। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
मृतक बच्चों में अर्जुन चातार का 5 साल का बेटा प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच वर्षीय बेटा साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो साल का लड़का रोहित सुंडी और एक 5 साल की लड़की भूमिका सुंडी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। ¹ ²
