BJPNewsझारखण्ड

चाईबासा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में गीता कोड़ा का जनसंपर्क अभियान

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश कुमार खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने चाईबासा नगर क्षेत्र के अमला टोला, कुम्हार टोली, बड़ी बाजार और पुलिस लाइन इलाकों का दौरा किया।

 

दौरे के दौरान गीता कोड़ा ने संबंधित वार्डों के बूथ प्रभारी और वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गीता कोड़ा ने कहा कि चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र की जनता वर्षों से लीज समस्या, पेयजल संकट, बिजली की अनियमित आपूर्ति, गंदगी, जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान वही नेतृत्व कर सकता है जो जमीन से जुड़ा हो और जनता के प्रति जवाबदेह हो।

 

उन्होंने बताया कि रमेश खिरवाल का विजन चाईबासा को लीज समस्या से मुक्ति दिलाने, हर घर पेयजल, निर्बाध बिजली, मजबूत सफाई व्यवस्था, बेहतर सड़क-नाली, गरीबों को आवास तथा बाजार, तालाब, बस स्टैंड और श्मशान घाटों के सुंदरीकरण से जुड़ा है।

 

गीता कोड़ा ने बूथ प्रभारी और वार्ड सदस्यों से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और रमेश खिरवाल के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। बैठक में सतीश पुरी, शैलेश प्रसाद, पिंटू प्रसाद और दिलीप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समर्थक मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *