Newsझारखण्ड

चाईबासा में चुनावी सरगर्मी तेज, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील प्रसाद साव का जनसंपर्क अभियान तेज

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव की काउंटडाउन शुरू होते ही शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रबल उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव भी सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर की सड़कों पर उतर चुके हैं और विभिन्न मोहल्लों तथा मुख्य मार्गों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

 

जनसंपर्क के दौरान सुनील प्रसाद साव आम जनमानस से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। उन्होंने शहर की प्रमुख समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बताया है। उनके अनुसार शहर को व्यवस्थित और सुचारू रूप से विकसित करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

 

उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे पेट्रोल पंप खुला रहे, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। साथ ही 24 घंटे दवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल स्टोर संचालित कराने की व्यवस्था की जाएगी।

 

महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रमुख चौक-चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था करने की बात भी उन्होंने कही। इसके अलावा शहर के जोड़ा तालाब की सुंदरता बढ़ाने, बस स्टैंड परिसर की नियमित सफाई कर उसे स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

 

प्रचार अभियान के दौरान शहर के विभिन्न समुदायों, जाति समाज, व्यापारियों और महिलाओं का सहयोग एवं समर्थन मिलने का दावा किया गया है। उनके प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन यह संकेत दे रहा है कि इस बार अध्यक्ष पद पर सुनील प्रसाद साव की जीत सुनिश्चित है।

 

अंत में उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आगामी 23 तारीख को होने वाले चुनाव में क्रम संख्या 9, बाल्टी छाप पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *