चाईबासा में केंद्रीय जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री के भाई के घर छापा
चाईबासा।


चाईबासा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार जीएसटी की टीम पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के आवास पर छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि विनय ठाकुर सत्यम बिल्डर्स कंपनी के मालिक हैं। केंद्रीय जीएसटी की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच में जुट गई है।
छापेमारी की कार्रवाई को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस मामले को लेकर की जा रही है, लेकिन कर चोरी या जीएसटी से जुड़े अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है।
जीएसटी विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

