चाईबासा में सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट, सुरक्षा बल का एक जवान घायल
चाईबासा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सारंडा जंगल में एक आईईडी विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को तत्काल चिकित्सा सुविधा के लिए रांची भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह विस्फोट तब हुआ जब सुरक्षा बल नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।