Newsझारखण्ड

चाईबासा में तृतीय सीताराम रुंगटा चेस लीग का आयोजन   

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में रुंगटा माइंस लिमिटेड के सहयोग से तृतीय स्वर्गीय सीताराम रुंगटा चेस लीग आज रूंगटा गार्डन में आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त चंदन कुमार, विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धांत कुमार, संघ के अध्यक्ष एवं रुंगटा स्टील से मुकुंद रूंगटा, गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिंग से नितिन प्रकाश, मूंदड़ा हॉस्पिटल से डॉ विजय कुमार मूंदड़ा, डीपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन से दीपेंद्र प्रसाद साव, बियोंड टेम्पटेशन से श्रीकांत मूंदड़ा, पश्चिम सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से आयुष दौड़राजका, संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल उपस्थित रहे।

संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। उपायुक्त चंदन कुमार ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने शतरंज की चाल खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। लीग में 10 चक्र खेले गए, जिनमें पांच रैपिड (10 मिनट + 5 सेकंड) और पांच ब्लिट्ज (3 मिनट + 2 सेकंड) फॉर्मेट में खेले गए।

प्रतियोगिता में दीपेंद्र प्रसाद साव और बसंत खंडेलवाल की कप्तानी में डीपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने 16 अंक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और ट्रॉफी के साथ 15,000 रुपये जीतकर खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान मूंदड़ा हॉस्पिटल (डॉ विजय मूंदड़ा और राजेश कुमार) 14 अंक और 11,000 रुपये, तृतीय स्थान बियोंड टेम्पटेशन 11 अंक, चौथा रुंगटा स्टील 8 अंक, पांचवां गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिंग 7 अंक और छठा पश्चिम सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 4 अंक के साथ रहा।

बोर्ड प्राइज में बोर्ड 1 पर 10 अंक बनाकर विश्वजीत चटर्जी, बोर्ड 2 पर मनीष शर्मा, बोर्ड 3 पर 9 अंक बसंत खंडेलवाल, बोर्ड 4 पर 8 अंक तनिष्क कुमार, बोर्ड 5 पर 10 अंक राजेश कुमार, बोर्ड 6 पर 7.5 अंक कमल देवनाथ, बोर्ड 8 पर 7.5 अंक हर्ष मुरारका, बेस्ट वुमन में समृद्धि प्रिया प्रथम स्थान पर रही। सभी बोर्ड प्राइज विजेताओं को ट्रॉफी और 1,100 रुपये से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में टीम के ओनर और मारवाड़ी वूमेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संघ के सचिव बसंत खंडेलवाल ने अगले वर्ष प्रतियोगिता को ग्लोबल चेस लीग नियमों के अनुसार आयोजित करने की घोषणा की। मंच का संचालन जयदेव चंद्र त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन अनंत लाल विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर जहांगीर आलम, सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, राकेश बुढ़िया, अर्पित खिरवाल, निर्मल चंद्र त्रिपाठी, वीणा मूंदड़ा, वरुण मूंदड़ा, सोहन लाल मूंदड़ा और अन्य उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *