Newsझारखण्ड

चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में, अभ्यर्थियों की सूची जारी   

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख) के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा अंतर्गत प्रपत्र-9 (नियम 43 एवं 44) के अनुसार यह सूची प्रकाशित की गई है।

 

प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18, चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख) से अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।

 

जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी इस प्रकार हैं—

 

अनुप कुमार सुल्तानिया, पिता विहारी लाल सुल्तानिया, पता मधु बाजार, चाईबासा, मकान संख्या 64, सदर, पश्चिमी सिंहभूम। चुनाव चिन्ह – एयर कंडीशनर।

 

देवी शंकर दत्ता, पिता धीरेन्द्र नाथ दत्ता। चुनाव चिन्ह – छड़ी।

नितिन प्रकाश, पिता नवीन कुमार। चुनाव चिन्ह – चूड़ियाँ।

 

फैयाज खान, पिता अजीज खान, पता पोस्ट चाईबासा, सदर, जिला पश्चिमी सिंहभूम। चुनाव चिन्ह – बेंच।

 

नितेश कुमार दोदराजका, पिता रतन लाल दोदराजका, पता बाजार, चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम। चुनाव चिन्ह – बैटरी टार्च।

 

रमेश खिरवाल, पिता स्वर्गीय संतोष खिरवाल, पता बड़ा नीमडीह, मेन रोड, चाईबासा, जिला पश्चिमी सिंहभूम। चुनाव चिन्ह – बिस्कुट।

 

राधा मोहन बनर्जी, पिता स्वर्गीय बिमल बनर्जी, पता टुंगरी, थाना सदर, चाईबासा, जिला पश्चिमी सिंहभूम। चुनाव चिन्ह – बक्सा।

 

मो. सलीम, पिता मो. इस्लाम, पता कुम्हारटोली, पोस्ट चाईबासा, जिला पश्चिमी सिंहभूम। चुनाव चिन्ह – ईंटें।

 

सुनील प्रसाद साव, पिता दवारिका प्रसाद साव, पता यूरोपियन क्वार्टर, पोस्ट चाईबासा, जिला पश्चिमी सिंहभूम। चुनाव चिन्ह – बाल्टी।

 

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को साधने में जुट गए हैं। मतदान निर्धारित तिथि को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *