Newsझारखण्ड

चाईबासा पुलिस की विशेष छापेमारी: मिलावटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार 

 

 

चाईबासा: चाईबासा पुलिस ने मंझारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्दरुगुटु में चल रही मिलावटी अंग्रेजी शराब की बिक्री के मामले में विशेष छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर उक्त बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक, चाईबासा को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम कुन्दरुगुटु की एक किराना दुकान में अवैध रूप से मिलावटी शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

 

दिनांक 09.12.2025 को छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुन्दरातांती (54 वर्ष), पुत्र स्व0 राम चन्द्र तांती, यदुनाथ लागुरी उर्फ अरुण (29 वर्ष) और हरिश चन्द्र लागुरी (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। कुन्दरातांती की दुकान से मिलावटी शराब बरामद की गई, जबकि यदुनाथ लागुरी और हरिश चन्द्र लागुरी के घरों से भी अवैध शराब जप्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

जप्त किए गए शराब के ब्रांड और मात्रा इस प्रकार है: MC Dowells (180ml – 45, 375ml – 5, 370ml – 2), Iconi (180ml – 2, 375ml – 4), Royal Stage (180ml – 61, 375ml – 9, 750ml – 12), Royal Challenge (180ml – 3, 375ml – 1), Godfather Beer (650ml – 15), Kingfisher Beer (650ml – 12)। कुल मिलाकर 180ml की 111 बोतलें, 375ml की 19 बोतलें, 750ml की 14 बोतलें और बीयर की 27 बोतलें जप्त की गई। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

 

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, पु0अ0नि0 चन्द्रशेखर, धनंजय सिंह, दिलीप साय मांझी, स0अ0नि0 मो. अकतर अंसारी, स0अ0नि0 जितेन्द्र कुमार और मझारी थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल मोबाइल नंबर 9508243546 पर दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

इस कार्रवाई से न सिर्फ अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगा है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और कानून का शासन सुनिश्चित करने में भी मदद मिली है। पुलिस का कहना है कि ऐसी सक्रिय छापेमारी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *