Newsझारखण्ड

Chaibasa News: मजदूरों की मांगों को अनसुना करने पर यूनियन करेगी आंदोलन

झारखंड में मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने कार्रवाई करने का संकेत दिया है। रविवार को रेलवे मार्केट स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में गुवा सेल में कार्यरत स्थायी और ठेका मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

रामा पांडे ने कहा कि मजदूरों को समय पर वेतन न मिलना, आवास की समस्या, चिकित्सा सुविधा की कमी और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब मजदूर संगठित होकर अपनी एकजुटता दिखाएँ।

 

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सेल प्रबंधन मजदूरों की मांगों को अनसुना करता रहा, तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी मांगों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर यूनियन के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, उपाध्यक्ष चंद्रिका खंडाईत, किशोर सिंह और मोहम्मद इम्तियाज समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

 

यूनियन का कहना है कि मजदूरों की समस्याओं को सरकार और प्रबंधन तक पहुंचाना और उनकी मांगों को पूरा कराना प्राथमिक लक्ष्य होगा। मजदूर वर्ग की एकजुटता ही उनकी लड़ाई की ताकत है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *