चांडिल: AIDSO ने कोल्हन विश्वविद्यालय को स्नातक 2018-21 के प्रोविजनल और डिग्री सर्टिफिकेट के लिए ज्ञापन सौंपा
चांडिल, झारखंड


आज दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को AIDSO सिंहभूम कॉलेज कमेटी की ओर से सिंहभूम कॉलेज, चांडिल के प्राचार्य के माध्यम से कोल्हन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्नातक सत्र 2018-21 का प्रोविजनल सर्टिफिकेट तथा उपाधि प्रमाण पत्र अब तक कॉलेज में उपलब्ध नहीं हुआ है।
ज्ञापन में कहा गया कि छात्रों को इस कारण शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में JET परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए प्रोविजनल या डिग्री सर्टिफिकेट आवश्यक है, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद यह उपलब्ध नहीं कराया गया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इससे पहले और बाद के सत्र के सर्टिफिकेट तो मिल चुके हैं, परंतु 2018-21 का सत्र अब तक लंबित है।
AIDSO ने विश्वविद्यालय से तत्काल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का आग्रह किया है और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान शैलाज कुमार दास, बलराम महतो, रोहित प्रमाणिक, बाबूलाल सोरेन, बिना पानी महतो, नमिता कुमारी, प्रिया कुमारी, भवानी मुर्मू और बुधनी मार्डी सहित कई छात्र उपस्थित रहे।


