HealthLatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

चांडिल बाजार में विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया श्री श्याम मेडिकल स्टोर का उद्घाटन

चांडिल मुख्य बाजार में मंगलवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत फीता काटकर श्री श्याम मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा विधायक सविता महतो को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि श्री श्याम मेडिकल स्टोर ने चांडिल के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुलभ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की पहल की है जो काफी अच्छी बात हैं।

उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर के खुलने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की नई शुरुआत हुई है। यह न केवल दवाइयां की कमी को पूरा करेगा बल्कि आकस्मिक परिस्थितियों में मरीज को तत्काल राहत भी प्रदान करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, विधायक के बेटी श्रुति महतो, चांडिल बाजार समिति के सचिव संजय चौधरी, राजीव साव, कुसुम खेतान, रत्नाकर खेतान, कौशिक खेतान, जसवंत कुमार, आयुष कुमार, रिशु कुमार, रोहन कुमार, हर्ष कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *