चांडिल एसडीओ ने किया कुकड़ू प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक
टीम वर्क के साथ किया जाएगा कुकड़ू प्रखंड का विकास: एसडीओ
ईचागढ़ : गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में चांडिल अनुमंडल के एसडीओ बिकास कुमार राय ने कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी विभागों के सभी प्रकार के कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक समीक्षा बैठक किया। इस बैठक में कुकड़ू की प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, कुकड़ू अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक से पहले एसडीओ बिकास कुमार राय ने मध्य विद्यालय कुकड़ू और आंगनवाड़ी केंद्र कुकड़ू का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में एसडीओ ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को अगले 15 दिनों का कार्य करने का लक्ष्य दिया और 15 दिनों के बाद सभी के साथ पुनः समीक्षा बैठक किए जाने की बातें कहा। बैठक के बाद जानकारी देते हुए एसडीओ बिकास कुमार राय ने कहा कि कुकड़ू प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित किया गया है इसलिए टीम वर्क के साथ कार्य योजना निर्धारित कर कुकड़ू प्रखंड का विकास कार्य किया जाएगा। बैठक में प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रविशंकर महतो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार महतो, पीएचसी तिरुलडीह के प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह मुंडा, बीपीओ रामलगन उरांव, प्रखंड पशु चिकत्सा पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो, जेई भोलानाथ महतो, जेई तुलसी कालिंदी आदि कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
