चांडिल: कपाली से पर्शियन नस्ल की बिल्ली लापता, खोज करने वाले को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा
चांडिल/ Afroz Mallik कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर मिन्नत स्टोर के पास रहने वाले मोहम्मद चांद नेता ने अपनी पालतू पर्शियन नस्ल की बिल्ली के लापता होने की सूचना दी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे उनकी ब्राउन रंग की बिल्ली अचानक घर से गायब हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है.


मोहम्मद चांद ने बताया कि बिल्ली भूरे रंग की है, जिसके लंबे और मुलायम बाल हैं तथा बड़ी गोल आंखें हैं. परिवार के सभी सदस्य अपनी प्यारी पालतू बिल्ली के गायब होने से बेहद परेशान हैं. उन्होंने बताया कि यह बिल्ली परिवार के साथ कई वर्षों से रह रही थी और घर की सदस्य जैसी थी.
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस बिल्ली को खोजकर सुरक्षित वापस लाएगा, उसे 5,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. मोहम्मद चांद ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस बिल्ली के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत उनसे संपर्क करें. उनका संपर्क नंबर 9608450975 है.
स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया है कि आसपास के इलाकों में ध्यान दें और यदि बिल्ली दिखाई दे, तो सूचना दें ताकि उसे सुरक्षित घर लाया जा सके.

