LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

चांडिल में अवैध मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 12 मवेशियों से लदी पिकअप जब्त — चालक फरार”

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात अवैध मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ हुआ। घटना नेशनल हाईवे स्थित पाटा टोल प्लाजा के पास करीब रात 12 बजे की है, जब ग्रामीणों की सतर्कता से 12 मवेशियों से भरी एक पिकअप वैन को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने वाहन को रोककर पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि, वैन चालक और एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि मवेशियों को अवैध रूप से जमशेदपुर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वाहन में लदे 12 मवेशियों में से तीन की मौत हो चुकी है, एक गंभीर रूप से घायल है, जबकि बाकी आठ मवेशी सुरक्षित हैं।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से अक्सर रात के समय मवेशी तस्करी की जाती है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी और छापेमारी अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *