चांडिल में बाबा तिलका मांझी की मूर्ति तोड़ी गई
चांडिल थाना अंतर्गत बाबा तिलका मांझी चौक चिलगू में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की मूर्ति तोड़ दी गई इस घटना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु चांडिल थाना प्रभारी श्री दिलशन बिरूआ जी से वार्तालाप हुई और उन्हें जांच में जुटने का आश्वासन दिया गया


समाजसेवी बाबू राम सोरेन मिथुन मुर्मू सुकलाल हांसदा चरण हांसदा सुदन टुडू समेत अनेक युवा कार्यकर्ता इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और मूर्ति की मरम्मत कराई जाए

चांडिल थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में जांच में जुटेंगे और कल तक अपडेट देंगे उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ काबू में किया जाएगा और मूर्ति को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा


