चांडिल में ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी का जिला स्तरीय प्रथम विज्ञान सम्मेलन आयोजित
मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हन यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रॉक्टर एवं ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर के गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अमिताभ बोस उपस्थित थे, जो ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी, झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष भी हैं।



इस अवसर पर संगठन के झारखंड इंचार्ज मोहन सिंह, राज्य उपाध्यक्ष शैलेंद्र अस्थाना, राज्य कमेटी सदस्य पतित पावन कुईला, डॉ. तरुण महतो एवं राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत कुमार महतो, रिसर्च स्कॉलर, रांची यूनिवर्सिटी (डिपार्टमेंट ऑफ़ मैथमेटिक्स) ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत लर्निंग साइंस थ्रू एक्सपेरिमेंट और अंधविश्वास विरोधी प्रदर्शन से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अमिताभ बोस ने कहा कि “एक ओर हम विज्ञान की ऊँचाइयाँ छू रहे हैं—मंगल और चंद्रमा पर पहुँच चुके हैं—लेकिन दूसरी ओर समाज में अब भी अंधविश्वास, कुसंस्कार और रूढ़िवादी सोच गहराई से जमी हुई है। आज भी लोग सांप काटने पर झाड़-फूंक करवाते हैं और डायन प्रथा जैसी कुप्रथाएँ जारी हैं। समाज को इन बुराइयों से मुक्त करना तभी संभव है जब हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आम लोगों तक पहुँचा पाएँ।”
उन्होंने कहा कि ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी पूरे देश में इस दिशा में जनजागरण अभियान चला रही है और समाज के हर वर्ग को इससे जुड़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए:
अध्यक्ष: किरण शुक्ला (पूर्व विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग, कोल्हन विश्वविद्यालय)
उपाध्यक्ष: भवानी शंकर ज्योतिषी, हलधर महतो, अनंत कुमार महतो
सचिव: वीरेन्द्र नाथ महतो
सह सचिव: चैतन महतो
कोषाध्यक्ष: राजू महतो
इसके अलावा 10 सदस्यों को जिला कमेटी सदस्य के रूप में चयनित किया गया।


