Newsझारखण्डसरायकेला

 चांडिल में सर्वश्रेष्ठ विद्यासागर लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन समारोह   

 

 

आज दिनांक 09 नवंबर 2025, रविवार को चांडिल में पहली बार लाइब्रेरी खुली। जिसका नाम विद्यासागर लाइब्रेरी रखा गया है।

इस लाइब्रेरी से जुड़कर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यार्थी अपने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। लाइब्रेरी के द्वारा विभिन्न तरह के पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी।

तथा विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधा जैसे – पढ़ाई हेतू केबिन व लाईट, स्वच्छ पानी, मोबाइल स्टैंड, लैपटॉप व मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, प्रतिदिन न्यूज़पेपर, मैगजीन, चर्चा कक्ष एंव भोजन करने की व्यवस्था, एयर कंडीशनर तथा कई सुविधाएं उपलब्ध है। नामांकन फ्री है,

कोई भी विद्यार्थी न्यूनतम फीस देकर अपना तैयारी कर सकते हैं उसके लिए सारा सुविधा प्रदान की जाएगी।

विद्यासागर लाइब्रेरी सुबह- 06:00 से रात 10:00 बजे तक खुली रहेगी।

अभी तक 22 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन कर चुके हैं।

छात्राओं के लिए कुछ विशेष छूट के साथ बैच प्रदान की है।

मुख्य अतिथि के रूप में कपाली हाई स्कूल के शिक्षक श्यामल माझी जी, अनाथ मिश्रा, दिलीप सिंह राजेश कुंडू के साथ-साथ चांडिल क्षेत्र के विभिन्न विद्यार्थी उपस्थित थे।

इस विद्यासागर लाइब्रेरी का उद्देश्य चांडिल अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्र के छात्र-छात्रा इस लाइब्रेरी का लाभ ले सके। क्योंकि जमशेदपुर, रांची जैसे शहरों में लाइब्रेरी रहने के वजह से यहां के बच्चे जमशेदपुर जाकर के अपना तैयारी नहीं कर पाते थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *