Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल में वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह

चांडिल में आज वीर शहीद निर्मल महतो जी की 75वीं जयंती के अवसर पर परडीह ग्रामीण विकास समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर समिति के निवेदक आर्यन महतो, आकाश महतो, संदीप महतो सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीद निर्मल महतो जी के विचारों को आत्मसात करते हुए मानव सेवा को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *