Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल रेंज के तिरुलडीह-कुकडु मुख्य मार्ग में जंगली हाथी ,राहगीरों में दहशत

तिरूलडीह :सरायकेला जिला के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत फिर से एक बार जंगली हाथियों का दिन दहाड़े घूमना शुरू हो गया है। बीते ही दिनों कुकडु के खलिहान में सो रहे किसान को पटक कर मार डाला था। आज फिर से शाम से ही तीन जंगली हाथी तिरुलडीह-कुकडु मुख्य मार्ग में खड़ा हो गया है। चुकी आज कुकडु साप्ताहिक हाट होने के कारण लोगो का आवाजाही काफी अधिक संख्या में होती है। देखते ही देखते रोड़ में गाड़ियों का लंबी लाइन लग गयी। लाख कोशिश के बावजूद भी हाथी रोड़ से नही हटा। लोगो को वापस कुकडु या तिरुलडीह की और जाना पड़ रहा है। इन दिनो क्षेत्र में जंगली हाथियों का आवाजाही अधिक हो गया है अगर इसे समय मे उचित निदान नही किया जाएगा तो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। दिन दहाड़े हाथियों का विचरण से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *