चांडिल : सिंहभूम कॉलेज चांडिल कैंपस में बैंक काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
आज दिनांक 1 सितंबर 2025 दिन सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के सिंहभूम कॉलेज कमेटी के कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो तथा सदस्य सत्यजित प्रमाणि के नेतृत्व में प्राचार्य महोदय के नाम ज्ञापन सौंप गया ।


समीर महतो ने कहा कि कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया चालू है और एडमिशन का चालान बैंक से कटवाना पड़ता है।इसके लिए कॉलेज से लगभग 3 किलोमीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया नीमडीह शाखा में जाना पड़ता है इसलिए विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए जितना जल्दी संभव हो कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। ज्ञापन देने में सत्यजीत प्रमाणिक सौरव लाहा पिंटू अंकिता कुमार रेखा महतो आदि मौजूद थे।


