चांडिल सिंहभूम कॉलेज चांडिल में पीने का पानी तथा शौचालय की व्यवस्था करने के संबंध में प्राचार्य मोहदय के नाम पर ज्ञापन।
आज 26 सितंबर 2025 को AIDSO सिंहभूम कॉलेज चांडिल कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक तथा कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो के नेतृत्व में प्राचार्य मोहदय के नाम इंचार्ज ए .के . गोराई को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कॉलेज में पीने का पानी तथा शौचालय कि दुर्व्यवस्था को लेकर कहा गया समीर कुमार महतो ने कहा कि अभी कॉलेज में अलग अलग सेमेस्टर का एग्जाम चल रहा है लेकिन कॉलेज परिसर में पीने के पानी का व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी होते हैं ।दूर दराज सुदूर क्षेत्र से बचे लोग आते हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कॉलेज में स्वच्छ पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं होता है कॉलेज परिसर में RO है लेकिन वह चालू नहीं रहता है और हमेशा चाभी लगा हुआ ही रहता है।



सबसे बड़ा दिक्कत तो तब होता है जब बच्चा को शौचालय जाना होता है क्योंकि यहां लड़का लोग के लिए कोई शौचालय की व्यवस्था नहीं है एक टॉयलेट रुम है। जिसका छप्पर दो तीन सालों से फटा हुआ है लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया है मजबूरी में बच्चे उसी में जाते हैं लेकिन जो नए स्टूडेंट आते हैं उसको लगता है यह खंडहर है इसलिए वह नहीं जाते बाहर ही जाते हैं सारे समस्याओं को ठीक करने के लिए प्राचार्य मोहदय को आग्रह किया गया।जिसमें रितेश पांडे,
सौरव सिंह,साधन प्रमाणिक,
उज्ज्वल मंडल, निरुपमा महतो
गीतरानी महतो, सोनमणि सिंह
रेखा महतो लीलावती महतो राखी महतो आदि उपस्थित थे


