Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल: तिरुलडीह गोलीकांड के वीर सपूतों की 43वीं शहादत आज, श्रद्धांजलि देंगी विधायक साविता महतो

झारखंड आंदोलन के इतिहास में दर्ज तिरुलडीह गोलीकांड के वीर सपूतों अजीत महतो और धनंजय महतो की 43वीं शहादत दिवस पर मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को तिरुलडीह शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे शहीद वेदी पर पुष्पांजलि से होगी। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक साविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। दोपहर 1 बजे से बातासी महतो और झूमर दल पुरूलिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें शहीदों के संघर्ष और बलिदान पर आधारित लोकगीत और पारंपरिक नृत्य शामिल रहेंगे।

 

कार्यक्रम का आयोजन झामुमो कुकडू प्रखंड समिति की ओर से किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मौके पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र, महिला समूह और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।

 

यह आयोजन न केवल शहीदों की स्मृति को नमन करेगा बल्कि झारखंड आंदोलन के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास भी होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *