Newsझारखण्ड

चंपई चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता पर ताम्बो पैंथर्स का कब्जा

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): तीन दिवसीय चंपई चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ताम्बो पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पताहातु पाइरेट्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस प्रतियोगिता में सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 12 टीमों का चयन किया गया था। आईपीएल की तर्ज पर टीमों को दो वर्गों में बांटकर लीग मैचों का आयोजन किया गया। कड़े मुकाबलों के बाद ताम्बो पैंथर्स ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पताहातु पाइरेट्स उपविजेता रही। ताम्बो वारियर्स की टीम तीसरे और हिल टॉप गुटूसाई की टीम चौथे स्थान पर रही।

समापन समारोह में सरायकेला विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की प्रतिनिधि रानी बाँदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 30 हजार, 20 हजार, 10 हजार और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अभिषेक बोदरा (ताम्बो वारियर्स) को मिला। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब कपिलदेव पूर्ति (ताम्बो पैंथर्स) ने हासिल किया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मोहम्मद आमिर (यंग बॉयज क्लब) को दिया गया।

इस अवसर पर रानी बाँदिया ने कहा कि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे खेल आयोजनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने भविष्य में भी खिलाड़ियों के सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *