Newsझारखण्ड

छात्र की बहादुरी से टला अपहरण, दांत से काटकर बचाई जान

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल के बाहर छात्र के अपहरण की कोशिश नाकाम रही। छात्र की सूझबूझ और साहस से पूरी वारदात टल गई।

 

जानकारी के मुताबिक, करीब 11 बजे जब छात्र स्कूल वैन से उतरा, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पकड़कर जबरन खींचने की कोशिश की। आरोपी ने टोपी और चेहरे पर रुमाल पहन रखा था। पास में झाड़ियों के पीछे एक वैन खड़ी थी, जबकि एक युवक बाइक पर मौजूद था। छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए अपहरणकर्ता का हाथ दांत से काट लिया और भाग निकला। वह करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई।

 

स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को सुरक्षित स्कूल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्राचार्य ने छात्र के पिता और धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। छात्र और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *