Newsझारखण्ड

छात्रों के लिए छात्रवृत्ति है संजीवनी : देवेन्द्र नाथ महतो 130 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे रामगढ़, कल रांची बूटी मोड़ में प्रवेश  

 

 

रांची। राज्य में व्याप्त आर्थिक संकट के बीच ई-कल्याण छात्रवृत्ति के भुगतान में हो रही देरी को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा लगातार आंदोलनरत है। छात्रों की मांगों को बुलंद करने के उद्देश्य से शुरू की गई पदयात्रा रविवार को 130 किलोमीटर की दूरी तय कर रामगढ़ पहुंची। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर छात्रों एवं स्थानीय लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। यह पदयात्रा कल शाम रांची के बूटी मोड़ पहुंचेगी और विशेष शक्ति प्रदर्शन के साथ 9 दिसंबर को राजधानी में विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 

केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की उदासीनता के कारण छात्रों को तीन शैक्षणिक वर्षों—2022-23, 2023-24 और 2024-25—की छात्रवृत्ति का भुगतान अब तक नहीं मिल पाया है। महतो ने आरोप लगाया कि राजनीतिक षड्यंत्र और सरकारी असंवेदनशीलता ने एसटी, एससी और ओबीसी समुदाय के छात्रों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है। छात्रवृत्ति जैसी जीवनरेखा योजना को लंबित रखना सरकार की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

 

आज की पदयात्रा में देवेन्द्र नाथ महतो के साथ मोतीलाल महतो, सूरज सिंह, महेंद्र प्रसाद मंडल, पूजा महतो, दीपक रवानी, संजय महतो, दिनेश साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *