Newsझारखण्ड

छोटा बंदुआ गाँव में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन

 

 

पोटका (जमशेदपुर), 14 अक्टूबर:

टे़टला ग्राम पंचायत के अंतर्गत छोटा बंदुआ गाँव में मंगलवार को एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन प्रोग्राम के तहत एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (AIDENT) के सहयोग से किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से आलोक कुंडू एवं उनकी टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

 

महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छ सेनेटरी पैड के उपयोग, समय पर बदलाव और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस विषय पर खुलकर बात करना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम कदम है।

इसके साथ ही ग्रामीणों को नियमित रूप से हाथ धोने की आदत के फायदे बताए गए। विशेषज्ञों ने कहा कि खाने से पहले, शौचालय के बाद और बाहर से आने पर साबुन से हाथ धोने से डायरिया, टाइफाइड और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव संभव है।

 

कार्यक्रम में 50 से अधिक ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस दौरान एचडीएफसी बैंक परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीणों से उन्हें सामूहिक रूप से अपनाने की अपील की गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *