छोटानागपुर कॉलेज के समीप भीषण सड़क हादसा, हेलमेट ने बचाई युवक की जान
गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने से बच गई। हालांकि टक्कर में हेलमेट टूट गया और युवक के पैर व सिर में हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


घायल युवक की पहचान रूपाय सोरेन, निवासी कालिकापुर, पोटका क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चे से मिलने एकेडमिक स्कूल, राजनगर जा रहा था। इसी दौरान छोटानागपुर कॉलेज के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई।

घायल युवक ने बताया कि सुबह ओस के कारण सड़क पर कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, जिस कारण यह दुर्घटना हुई।


