छोटासेगोई में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
कुचाई प्रखंड अंतर्गत छोटा सेगोई फुटबॉल क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मासकल एफसी व ले बेटा वाट लागली के बीच खेला गया. जिसमें मासकल एफसी की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता रहे वाट लागली की टीम को 16 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया.


वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीर बायेर खरसावां व चौथे स्थान पर रहे सिकन्दर एफसी की टीम को 7-7 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, पंचायत के मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, शिक्षक तिलक प्रसाद महतो, दिनेश महतो,आसु मुंडा, मुकेश कुमार सोय, दुर्गा चरण गोप, बासुदेव मुंडा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

