LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

छठ महापर्व पर सरायकेला-खरसावां पुलिस रहेगी सतर्क, घाटों पर तैनात होंगे प्रशिक्षित जवान जीवन रक्षक उपकरणों के साथ सरायकेला।

सरायकेला।

 

छठ महापर्व के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी महत्वपूर्ण छठ घाटों पर जीवन रक्षक एवं सुरक्षा उपकरणों से लैस पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

प्रशासन की ओर से बताया गया कि डूबने जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को लाइफ जैकेट, फ्लोटिंग डिवाइस, चाइल्ड लाइफ जैकेट, रेस्क्यू ट्यूब, नाइलॉन रस्सी, फुट एयर पंप, फाइबर स्टिक और इमरजेंसी एस्केप ब्रीथिंग डिवाइस जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

 

इन उपकरणों का इस्तेमाल घाटों पर प्रतिनियुक्त गोताखोरों और पुलिस जवानों द्वारा किया जाएगा, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

 

इस संबंध में पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई, जिसमें अधिकारियों ने जवानों को उपकरणों के सही उपयोग और आपातकालीन हालात से निपटने के तरीकों की जानकारी दी।

 

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाटों पर शांति और अनुशासन बनाए रखें तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *