Newsझारखण्ड

चक्रधरपुर मंडल में एसटीएम ग्रुप को ड्रेस भत्ता भुगतान का आदेश, कर्मचारियों में खुशी

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत एसटीएम ग्रुप के कर्मचारियों को वर्ष 2019 से ड्रेस भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी थी। इस मुद्दे को ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन लगातार उठाती रही और वर्ष 2019 से इसके लिए संघर्ष कर रही थी।

 

अब यूनियन के प्रयास के बाद चक्रधरपुर मंडल में एसटीएम ग्रुप को ड्रेस भत्ता भुगतान करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद मंडल के एसटीएम कर्मचारियों में खुशी देखी जा रही है।

 

ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने इस निर्णय पर रेल प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यूनियन ट्रैक मेंटेनरों के हित में लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

 

यूनियन ने रेल प्रशासन से यह भी मांग की है कि एसटीएम ग्रुप को एरिया भत्ता के साथ ड्रेस भत्ता का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित भत्ता मिलने से उन्हें राहत मिलेगी।

 

इस आदेश के बाद चक्रधरपुर मंडल के एसटीएम ग्रुप के कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *