Newsझारखण्ड

चक्रधरपुर में VB-GRAM-G को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विपक्ष पर साधा निशाना   

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) VB-GRAM-G को लेकर चक्रधरपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पूर्व सांसद गीता कोड़ा शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए गीता कोड़ा ने कहा कि VB-GRAM-G योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार गारंटी मिल रहा है।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब गांव के लोगों को अधिक रोजगार मिल रहा है, तो कांग्रेस और झामुमो को इससे आपत्ति क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है और योजनाओं को लेकर भ्रम फैला रहा है।

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि VB-GRAM-G योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

 

कार्यशाला में दीपक पासवान, शशिभूषण सामड, गुरुचरण नायक, अशोक षाडंगी, सुरेश साव, मालती गिलुवा, तीरथ जामुदा, अनिमा मिंज, डारे बोदरा, बहनु तिर्की, अनूप दूबे, सुशांत कुमार मंडल, दुर्योधन प्रधान, सरना बोयपाई सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाएं ग्रामीण समाज के लिए बेहद जरूरी हैं और इससे पलायन पर भी रोक लगेगी।

 

कार्यशाला के दौरान VB-GRAM-G योजना के उद्देश्य, लाभ और क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस योजना की जानकारी दें और इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाएं।

 

कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे और आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *