Newsझारखण्ड

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने नामांकन पर्चा खरीदा 

 

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार बेहद रोचक और हाई-प्रोफाइल होने जा रहा है. कोल्हान क्षेत्र के बड़े आदिवासी राजनीतिक घरानों की दूसरी पीढ़ी अब सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार है. जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.

स्थानीय राजनीतिक हलकों में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है. उनमें चक्रधरपुर के झामुमो विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव, झामुमो के सांसद जोबा माझी के पुत्र उदय माझी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई के भाई भाजपा से डाॅ विजय सिंह गागराई और पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के सुपुत्री अनुप्रिया सोय प्रमुख हैं. ये सभी अपने-अपने राजनीतिक परिवारों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पहली बार नगर निकाय चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी में जुटे हैं.समर्थकों के बीच इन चेहरों को लेकर उत्साह साफ देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में अनुभव बनाम युवा जोश की टक्कर देखने को मिलेगा. फिलहाल सभी संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क, संगठनात्मक बैठकें और समर्थकों को एकजुट करने में जुट गए हैं. साफ है कि इस बार नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र की राजनीति की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *