चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सन्नी उरांव होंगे झामुमो समर्थित उम्मीदवार
चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सन्नी उरांव को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में जानकारी झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने दी।


बताया गया कि इससे पूर्व झामुमो छात्र मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय माझी और झामुमो के चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, दोनों ने ही नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पार्टी समर्थन को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी।
मामले पर विचार के लिए झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्रस्ताव को पार्टी की केंद्रीय समिति के पास अग्रसारित किया गया था। जिला और केंद्रीय स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अंततः पार्टी ने सन्नी उरांव के नाम पर मुहर लगाई।
पार्टी के इस निर्णय के बाद चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

