Newsझारखण्ड

चक्रधरपुर पहुंची जस्टिस ऑन व्हील्स, लोगों को दी गई नि:शुल्क विधिक जानकारी 

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में चक्रधरपुर प्रखंड में जस्टिस ऑन व्हील्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर और टोकलो में किया गया।

 

इस दौरान मोबाइल वाहन के माध्यम से चक्रधरपुर प्रखंड परिसर, गोपीनाथपुर पंचायत, लावजोड़ा चौक होते हुए टोकलो ग्राम चौक तथा माहौलडिया पंचायत केरा तक पहुंचकर आम नागरिकों को कानूनी जागरूकता प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोगों को नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई तथा जनता एवं पीड़ितों से संबंधित समस्याओं के आवेदन भी लिए गए। साथ ही आवश्यक कानूनी जानकारियों से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में अधिकार मित्र श्वेता रवानी, राजशेखर रवानी, रीना प्रधान, मनोज खण्डाइत, राजमनी गागराई, मंजू जामुदा, अनीता गिलुआ, मदन सिंह मुंडा, मदन नायक, राहुल प्रधान, परमेश्वर प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *