Newsझारखण्ड

चतरा में सनसनीखेज चोरी: दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, 14 लाख की नकदी व जेवरात लेकर फरार

चतरा जिले से बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के नगवां मुहल्ले में मंगलवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 14 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, नंदलाल यादव के घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 8 लाख रुपये नकद और लगभग 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए।

 

बताया जाता है कि वारदात के वक्त घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार के लौटते ही अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों ने शोर मचाया, तो चोर घबरा गए और अपनी तीन मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने तीनों छोड़ी गई बाइक जब्त कर ली है और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *