डॉ. अभिषेक रंगदारी प्रकरण : सागर तिवारी को मिली जमानत
जमशेदपुर :


शहर के चर्चित डॉ. अभिषेक रंगदारी प्रकरण में आरोपी सागर तिवारी को शनिवार को अदालत से राहत मिली है। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-9 श्री एस.डी. त्रिपाठी की अदालत ने सागर तिवारी की जमानत याचिका मंजूर कर ली।
मामला बीते 29 जून का है, जब सागर तिवारी अपनी बेटी को इलाज के लिए डॉ. अभिषेक के अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते हुए रंगदारी के आरोप तक जा पहुँची।
अभियुक्त सागर तिवारी की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने अदालत में पैरवी की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत मंजूर की।
जमानत मिलने के बाद सागर तिवारी ने कहा— “मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था, और आज मुझे इंसाफ मिल गया।”

