Newsझारखण्ड

डालसा चाईबासा का नशे के विरुद्ध अभियान का दूसरा दिन

 

शैक्षणिक संस्थानों में निबंध, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नालसा दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में डालसा पश्चिमी सिंहभूम द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

अभियान के तहत जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई, नर्सिंग कॉलेज, महिला कॉलेज बीएड और एनएसएस विभाग चाईबासा में विद्यार्थियों के बीच निबंध, वाद-विवाद और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान “से यस टू लाइफ, से नो टू ड्रग्स” का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चयनित विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मौके पर डालसा के सचिव रवि चौधरी ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी और सभी को नशामुक्त समाज व राष्ट्र के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा समाज के विकास में बाधक है और इससे आपसी विवाद बढ़ते हैं, जिसे सामूहिक प्रयास से रोका जा सकता है।

 

महिला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की सूत्रधार अर्पित सुमन टोप्पो रहीं। स्वागत विकास मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन अमिता जायसवाल ने किया। कॉमर्स कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया गया। यहां रवि चौधरी के साथ अधिकार मित्र विकास दोदराजका ने भी अपने विचार रखे।

 

आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में अधिकार मित्र संजय निषाद, ननकु और सुजाता गोप ने छात्रों को नशे से बचने के उपाय बताए। नर्सिंग कॉलेज में भी छात्राओं को नशे से होने वाली कठिनाइयों के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के शिक्षक और अधिकार मित्र विकास दोदराजका, हेमराज निषाद, नीतू सार, उदय शंकर, रेणु देवी, एजाज हुसैन, परवीन सुल्ताना, सोमा बोस, संगीता आचार्य, असीमा चैटर्जी, जया कुमारी, चाइना दत्ता, रीना प्रधान और बिलाल अहमद सहित 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *