Newsझारखण्ड

डालसा चाईबासा ने नशे के खिलाफ सात दिवसीय अभियान की शुरुआत की

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नालसा, दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देशानुसार डालसा चाईबासा द्वारा नशे के विरुद्ध सात दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत सोमवार को की गई। यह अभियान (DAWN) ड्रग्स अवरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 के तहत 5 जनवरी 2026 को जागरूकता रैली सह पदयात्रा के साथ आरंभ हुआ।

 

पदयात्रा व्यवहार न्यायालय परिसर से शुरू होकर घंटाघर चौक, डाकघर चौराहा सदर बाजार, रूंगटा चौक होते हुए पुनः न्यायालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए और “सेय यस टू लाइफ, नो टू ड्रग्स” के नारे लगाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

 

इस अभियान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा मोहम्मद शाकिर, सभी न्यायिक पदाधिकारी, एसडीपीओ सदर, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, एलएडीसी के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र, न्यायालय के कर्मचारी और सचिव शामिल हुए।

अभियान की जानकारी देते हुए रवि चौधरी ने बताया कि सात दिवसीय इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत विद्यालयों में चित्रांकन, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठियां तथा रेडियो और समाचार पत्रों के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है।

 

नालसा और झालसा द्वारा इस दिशा में गंभीरता से कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि नशे की लत से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को परामर्श देकर इस बुराई से दूर रखा जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *