डीएलएसए चाईबासा के तत्वावधान में मंडल कारा में जेल अदालत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।


जेल अदालत के लिए गठित न्यायिक दंडाधिकारी अंकित कुमार सिंह की पीठ ने प्रस्तुत मामलों की समीक्षा की और बंदियों के मामलों पर सुनवाई की। इसी अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बंदियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सुनील कुमार और संबंधित न्यायालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे। आयोजन का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाना और बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना बताया गया।

