LatestNewsझारखण्डसरायकेला

डीलर संघ की बैठक में उठी कमीशन नहीं मिलने की पीड़ा, कहा—जो करते हैं अनाज वितरण, वही हैं भुखमरी के कगार पर

राजनगर (दीपक महतो)

 

राजनगर के प्रखंड मैदान में आज डीलर संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल सदस्य पप्पू रॉय ने जानकारी दी कि डीलर संघ के पूर्व अध्यक्ष बासुदेव राउत के निधन के बाद से पिछले एक वर्ष से अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। इस कारण संगठनात्मक कार्यों में ठहराव आ गया था।

 

आज की बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग करने का निर्णय लिया गया और यह तय किया गया कि आगामी बुधवार, 23 जुलाई को नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

 

बैठक में डीलरों ने विगत आठ महीनों से कमीशन का भुगतान नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। पप्पू रॉय ने कहा कि जो लोग खुद गरीबों को अनाज वितरण करते हैं, उनके अपने ही परिवार भुखमरी की स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई समिति के गठन के बाद, सभी डीलर एकजुट होकर नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों, विशेषकर उपयुक्त (डीसी) और जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) से मिलकर कमीशन भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

 

इस अवसर पर साहेब राम महतो, निरंजन महतो, दिलीप महतो, प्रदीप माझी, लाल मोहन मुर्मू, कैलाशपति उरांव, सचिंद्र महतो, सुंदर मोहन हेम्ब्रम, अंतोषी महतो समेत कई डीलर उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *