Newsझारखण्ड

देवेंद्र नाथ महतो की पहल पर भेड़ियागढ़ा मुंडा टोली में श्रमदान से बनी सड़क

झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी कई ग्रामीण इलाके आज बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। रांची जिले के राहे प्रखंड स्थित भेड़ियागढ़ा मुंडा टोली में वर्षों से सड़क नहीं थी। हालात ऐसे थे कि गांव तक दोपहिया वाहन भी नहीं पहुंच पाते थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और महिलाओं के आवागमन में भारी परेशानी होती थी।

एक सप्ताह पहले ग्रामीणों ने जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को इस समस्या से अवगत कराया। सूचना मिलते ही उन्होंने पहल की और ग्रामीणों के सहयोग से श्रमदान के माध्यम से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया।

मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह कार्य सामूहिक एकजुटता की मिसाल है। जब समाज साथ खड़ा होता है तो कठिन से कठिन समस्या का समाधान संभव है।

ग्रामीणों का कहना है कि तीन पीढ़ियों बाद पहली बार गांव तक रास्ता बना है। अब बच्चे आसानी से स्कूल जा सकेंगे, महिलाएं बाजार पहुंच सकेंगी और जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा सकेगा।

इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे गांव में उत्साह का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *