Newsझारखण्ड

देवघर दौरे की तैयारियाँ तेज: 6 दिसंबर को जे.पी. नड्डा के स्वागत को भाजपा ने कसी कमर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 6 दिसंबर को देवघर के दौरे पर आने वाले हैं। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पाकुड़ जिला भाजपा की ओर से आज जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने की। बैठक में नड्डा के आगमन, नए जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

अमृत पांडेय ने बताया कि पाकुड़ जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देवघर पहुंचेंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को यात्रा, संपर्क और अनुशासन से जुड़े निर्देश दिए। पांडेय ने यह भी जानकारी दी कि 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पूरे जिले में “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 128 पंचायतों और 21 वार्डों में कार्यकर्ता स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।

 

बैठक में जिला महामंत्री रूपेश भगत, सरिता मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साहा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और देवघर दौरे को संगठन सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *