दिघी भुला उच्च विद्यालय में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित
बोड़ाम: कड़ाके ठंड के बाबजूद रक्तदान शिविर में लोगों का दिखा उत्साह,101 यूनिट ब्लड संग्रह


बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भुला में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.कड़ाके के ठंड के बाबजूद लोगों में रक्तदान को काफ़ी जागरूक दिखा गया और शिविर में 101 यूनिट ब्लड संग्रह हुआ। जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो ने बताया कि इस रक्तदान शिविर मुख्य उद्देश्य पटमदा – बोड़ाम क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों की सहायता एवं मानवता की सेवा करना है. उन्होंने कहा की बीते दिनों हॉस्पिटलों में रक्त की कमी देखने को मिला था, इस शिविर का आयोजन हॉस्पिटलों में रक्त की कमी को दूर करना भी था. महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने कहा की हमलोग आगे गांव के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करेगें और आगे भी रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहेंगे.
इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, फनी महतो, सुभाष चंद्र महतो, अनिल बास्के, नवीन महतो, दिनेश महतो, बुद्धेश्वर महतो,रजनीकांत सिंह, रंजन गोप, आशुतोष महतो, तपन महतो, पूनम महतो, सुलोचना महतो, भानुप्रिया महतो,राम प्रसाद महतो, विनोद स्वांसी,मृत्युंजय महतो, साहेब राम महतो, श्याम सुंदर महतो, विजय महतो, ओमप्रकाश महतो,शिव शंकर महतो, गोपेन महतो, नीलकमल महतो, गोपाल महतो,रंजित महतो,संजय कुम्भकार,गणपति कारवां, कोकिल सिंह,बाहादुर सहिस, कार्तिक गोप, मंगल कारुआ, सैकत महतो, उमापद महतो, बुद्धेश्वर महतो, प्रताप महतो, उत्तम महतो, दीपक महतो, वासुदेव महतो,सुनील कुमार महतो, सुजित कुमार महतो, सुशील बेसरा, लालमोहन महतो, बिप्लब महतो, सुरज कुमार महतो, बुद्धेश्वर महतो, गोपाल महतो, राजेश कुंभकार, बिरेन प्रामाणिक, उमेश महतो, साधे महतो, संजय गोप, दिनेश कुंभकार, गणेश कुंभकार, हलधर मुखर्जी, शम्भु महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा.

