JamshedpurNewsझारखण्ड

दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद पार्थिव शरीर अर्जुनबेड़ा पहुंचा

 

 

पूर्वी सिंहभूम जिले के घुड़ाबंधा प्रखंड के अर्जुनबेड़ा ग्राम निवासी दुलाल महतो की दिल्ली के पीटी मालवीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर 13 जुलाई को देर रात अर्जुनबेड़ा गांव पहुंचा।

 

युवा समाजसेवी अमित महतो ने दाह-संस्कार में शामिल होकर परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में साथ रहने का वचन दिया। दाह-संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों से 14 जुलाई को हुआ।

 

अमित महतो ने दिल्ली और रांची एयरपोर्ट पर सहयोग करने वाले मनमोहन जी और मुन्ना जी को धन्यवाद दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *