Newsझारखण्ड

दिशोम गुरु का योगदान राज्य के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है: त्रिशानु राय

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता त्रिशानु राय ने रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन अन्याय, शोषण और उपेक्षा के खिलाफ निरंतर संघर्ष की मिसाल रहा है।

 

त्रिशानु राय ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अहम भूमिका रही। उन्होंने झारखंड आंदोलन को दिशा दी और वंचितों, आदिवासियों तथा मूलवासियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की अस्मिता, आदिवासी स्वाभिमान और जनसंघर्ष के प्रतीक के रूप में दिशोम गुरु का योगदान राज्य के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्श और विचार सदैव झारखंड को न्याय, समानता और समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *