दिवंगत श्याम सुंदर महतो के दशकर्म में शामिल हुए ईचागढ़ विधायक सविता महतो, परीजनो को बंधाया ढांढस
मधुसूदन पब्लिक स्कूल एवं मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय चक्रधरपुर के चेयरमैन सह समाजसेवी श्री श्याम सुंदर महतो जी के दशकर्म में ईचागढ़ विधायक सविता महतो चक्रधरपुर के आसनतलिया पहुंचकर शामिल हुए और दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान विधायक ने उनके पत्नी व बेटे से मुलाक़ात कर ढांढस बंधाया और शोक सांत्वना व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, उमा महतो एवं परिजन उपस्थित थे।





