दलभंगा ओपी परिसर में प्री कल्टीवेशन ड्राइव के दौरान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मानकी मुंडा एवं जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
कुचाई/Dilip Mahato :- अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु चलाये जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के नेतृत्व में दलभंगा ओपी परिसर में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे स्थानीय मानकी मुण्डा एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई.जिसमें पुलिस के द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है.



बैठक के दौरान स्थानीय मानकी मुण्डा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपना विचार रखा गया एवं सभी के द्वारा अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली गई. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैंया के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई.इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम,सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र सिंह मुंडा, गोमियाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा,रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा,बारूहातु पंचायत के मुखिया रेखामुनी उरांव, दशरथ उरांव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


